ऋचा चड्ढा की ‘कैबरे’ शुरू

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पूजा भट्ट की नई फिल्म ‘कैबरे’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

ऋचा ने प्रशंसकों को यह जानकारी अपने सोशल नेटवर्किं ग अकाउंट पर दी। यही नहीं, फिल्म का ‘मुहूर्त शॉट’ भी साझा किया।

ऋचा ने इस शॉट के कैप्शन में लिखा, “फिल्म ‘कैबरे’ की आउटडोर शूटिंग।”

फिल्म के नाम ‘कैबरे’ से पता चलता है कि फिल्म नृत्य पर आधारित है। ऋचा इसके लिए अर्से से नृत्य सीख एवं उसका अभ्यास कर रही हैं।

ऐसी अटकलें हैं कि यह ‘कैबरे क्वीन’ हेलन की जिंदगी से प्रेरित है। लेकिन फिलहाल पूजा और ऋचा में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

‘कैबरे’ का निर्देशन कौस्तव नारायण नियोगी कर रहे हैं। इसे फिशआई नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड बना रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493