कर्नाटक में बारिश कराएगा ‘अशोबा’

बेंगलुरू, 9 जून (आईएएनएस)। अरब सागर में बन रहे चक्रवात ‘अशोबा’ के प्रभाव से कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तटीय कर्नाटक, उत्तरी कर्नाटक के कुछ स्थाानों और दक्षिण कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने बेंगलुरू में भी बादल छाए रहने और बारिश एवं गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहने का अनुमान है।

बेंगलुरू में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493