ऋचा चाहती हैं छोटे शहरों की महिलाओं को ‘लव सोनिया’ दिखाना

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिचा चड्ढा सेक्स तस्करी पर जागरूकता पैदा करने के लिए देशभर के छोटे शहरों में अपनी अगली फिल्म ‘लव सोनिया’ की स्क्रीनिंग करना चाहती हैं।

ऋचा ने कहा, “सिनेमा की अब भी एक विशाल आबादी तक पहुंच नहीं है और ‘लव सोनिया’ व इसकी थीम मायने रखती है। इस समय लड़कियों को अंधेरी वास्तविकता से अवगत होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “लड़कियों के लिए शिक्षा जरूरी है। तो फिल्म की रिलीज पर, मैं इसे छोटे शहरों में लड़कियों को दिखाने और व्यापक जागरूकता पैदा करने और वार्तालाप शुरू करने में मदद करने के लिए स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बना रही हूं।”

तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित ‘लव सोनिया’ एक युवती पर आधारित है, जो विश्व में फैले मानव तस्करी का सामना करती है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, अनुपम खेर, सई ताम्हणकर, आदिल हुसैन, डेमी मूरे और फ्रीडा पिंटो शामिल हैं।

‘लव सोनिया’ 14 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493