कोरिंथियंस ने मुख्य कोच ओस्मार को बर्खास्त किया

रियो डी जनेरियो, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल चैम्पियन कोरिंथियंस फुटबाल क्लब ने अपने मुख्य कोच ओस्मार लॉस को बर्खास्त कर दिया है।

बुधवार रात को सिएरा के खिलाफ खेले गए मैच में 1-2 से मिली हार के बाद ओस्मार को उनके पद से हटा दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस परिणाम के बाद साओ पाउलो का क्लब कोरिथियंस 20 टीमों की सूची में आठवें स्थान पर है।

कोरिंथियंस फुटबाल क्लब के निदेशक डुइलियो मोंटेरियो ने कहा, “मैच के बाद हमने ओस्मार के साथ बात की थी और उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि यह समय बदलाव का है।”

मोंटेरियो ने कहा, “अगले मैच में हमारे पास एक नया कोच होगा। हमें नहीं पता वो कौन होगा? अभी तक किसी भी चीज की पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि हमने अभी एक ही फैसला लिया है।”

ओस्मार के मार्गदर्शन में कोरिंथियंस ने मई के बाद से खेले गए 10 मैचों में जीत हासिल की और इतने ही मैचों में इसे हार मिली। इसके अलावा पांच मैच ड्रॉ रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493