ऋतिक की ‘मोहनजोदड़ो’ का ट्रेलर जारी

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। ऋतिक रोशन ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ का ट्रेलर ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “मोहनजोदड़ो’ की मध्ययुगीन दुनिया में आपका स्वागत है।”

आशुतोष गोवारीकर निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक के किरदार की पोशाक गोवारीकर की फिल्म ‘लगान’ में सुपरस्टार आमिर खान के किरदार भुवन की याद दिलाती है। ऋतिक का यह लुक लोगों के लिए नया नहीं है। यह पहले ही लीक हो गया था।

फिल्म में नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े एक राजकुमारी की भूमिका में हैं, जो ऋतिक के प्यार में पड़ जाती हैं। ट्रेलर में एक चुंबन दृश्य भी है।

अरुणोदय सिंह और कबीर बेदी फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं। ऋतिक कुछ एक्शन दृश्यों में भी देखे गए हैं।

सुनीता गोवारीकर और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुहासिनी मुले और मनीष चौधरी के साथ-साथ कई अन्य सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493