अनंतनाग विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का मतदान शुरू

अनंतनाग, 22 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का मतदान बुधवार सुबह शुरू हो गया। शुरुआत में मतदान प्रक्रिया काफी सुस्त है।

आसमान में छाई बदली के मौसम सुहावना बनाने और रमजान का पाक महीना होने के चलते अलसुबह नमाज के बाद दोबारा सो जाने की वजह से सुबह में लोग घरों से कम ही निकले।

इक्का-दुक्का मतदाता ही मतदान केंद्रों का रुख करते नजर आए।

ग्रामीण क्षेत्र से मिली रिपोर्टो में भी कहा गया है कि मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की गैरमौजूदगी साफ दिख रही है।

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रक्रिया के प्रगति करने की संभावना है।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती राज्य विधानसभा में शामिल होने के लिए अनंतनाग से चुनाव लड़ रही हैं। यह राज्य के किसी भी मुख्यमंत्री के लिए पद ग्रहण करने के छह माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरी की जाने वाली प्रक्रिया है।

चुनाव मैदान में कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह और क्षेत्रीय नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के इफ्तिकार हुसैन मिसगार सहित सात अन्य उम्मीदवार हैं।

सात जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ति मोहम्मद सईद का इंतकाल होने के बाद से यह विधानसभा सीट खाली है।

वहीं, सभी अलगाववादी नेताओं और मुजफ्फराबाद के युनाइटेड जेहाद काउंसिल (यूजीसी) के तहत संचालित समूहों ने लोगों से मतदान का बहिष्कार करने के लिए कहा है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

मतगणना 25 जून को होगी और उसी दिन नतीजों की घोषणा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493