ऋतिक के वकील ने कहा, कंगना के बयान में देरी

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के साथ जारी विवाद में आखिरकार शनिवार को अपना बयान दिया, लेकिन ऋतिक की कानूनी टीम का कहना है कि अभिनेत्री के इस कदम से पहले ही काफी नाटक और देरी हो चुकी है।

ऋतिक के वकील ने अपने बयान में कहा, “हम इस कदम का स्वागत करते हैं, लेकिन इस कदम को उठाने में काफी देरी हो गई है। किसी भी जांच प्रक्रिया में बयान दर्ज करवाना सबसे पहला काम होता है, लेकिन इससे पहले बहुत नाटक और देरी हो चुकी है।”

वकील ने आगे कहा, “पुलिस उनके इस बयान से खुश है कि नहीं यह तो जांच एजेंसियों से आने वाले जवाब के बाद ही पता चलेगा। बयानों से पहले इस मामले को न उलझाएं। पहले जांच का परिणाम आने दें।”

कंगना से अपना बयान दर्ज करने के लिए ‘साइबर सेल’ जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह इसमें काफी देर कर रही थी। हालांकि, उन्होंने आखिरकार अपना बयान दर्ज करवा दिया है।

कंगना के बयान दर्ज होने के बाद उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि यह कोई झूठ नहीं है।

वकील ने कहा, “मेरी मुवक्किल कंगना किसी भी दबाव में नहीं आएंगी। फिल्म जगत सहित विश्व के सभी लोगों को यह बात जाननी जरूरी है कि समय आज बदल रहा है। कोई भी महिला किसी भी नहीं डरती, अगर सच उसके साथ है।”

सिद्दीकी ने आगे कहा, “मेरी मुवक्किल जानती है कि वह झूठ नहीं बोल रही है और आगे आने वाले समय में निश्चित तौर पर कई और खुलासे होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493