ऋतिक ने शुरू की ‘सुपर 30’ की तैयारी

मुम्बई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन और फिल्म ‘सुपर 30’ की टीम ने सोमवार को फिल्म की तैयारी शुरू कर दी।

ऋतिक ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा, “सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के शुभ दिन पर मैं ‘सुपर 30’ की अपनी यात्रा शुरू कर रहा हूं जिसमें मैं पहली बार एक शिक्षक का किरदार निभा रहा हूं। ज्ञान की देवी मुझे इस कोशिश के लिए आशीर्वाद दें।”

‘सुपर 30’ गणित के एक ऐसे शिक्षक आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है जो प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली 30 छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं।

फिल्म की टीम ने सोमवार को इसकी तैयारी शुरू कर दी। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

‘सुपर 30’ को इस वर्ष नवंबर में रिलीज करने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493