द. कोरिया क्लब उल्सान का ब्राजीलियाई फारवर्ड के साथ करार

सियोल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के फुटबाल क्लब उल्सान ह्यूंडाई ने सोमवार को फारवर्ड ग्लेडिनोर फिगुरेडो पिंटो जूनियर के साथ करार की घोषणा की।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, के-लीग क्लासिक के क्लब ने इसकी जानकारी दी।

क्लब ने कहा कि 31 वर्षीय ब्राजीलियाई फारवर्ड पिंटो ने क्लब के साथ 2018 सीजन के अंत तक का करार किया है।

जूनियर नेगराओ के नाम से लोकप्रिय पिंटो पुर्तगाल में क्लब के साथ प्री-सीजन प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे।

उल्सान क्लब का मानना है कि पिंटो के साथ करार से वह अपनी घरेलू लीग और एशियाई फुटबाल कन्फेडरेश्न (एएफसी) चैन्पियंस लीग में आक्रामकता को मजबूत करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493