ऋतिक रोशन ‘सुपर 30’ की शूटिंग के दौरान साथ रखते थे गमछा

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी हर फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए खूब मेहनत करते हैं और हर बार प्रशंसकों को अचंभित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऋतिक अपनी आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ में मिले किरदार में ढलने के लिए शूटिंग के दौरान हमेशा अपने साथ एक गमछा रखा करते थे। यह गमछा उन्हें इस किरदार में ढलने के लिए मदद करता था। किरदार को बिहारी लुक देने के लिए गमछा उनके किरदार का अभिन्न हिस्सा बन गया है।

‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन पटना में रहने वाले एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो 30 होनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी/जेईई के लिए तैयार करते हैं।

सहायक कलाकारों में मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू की सह-भूमिका के साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493