बीसीसीआई ने विश्व कप जर्सी का अनावरण किया

हैदराबाद, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण कर दिया है।

कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ औ्र भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हर्मनप्रीत कौर शुक्रवार को जर्सी लांच के अवसर पर मौजूद थीं।

भारत ने दो बार-1983 और 2011 में विश्व कप खिताब जीता था और दोनों सन इस जर्सी पर उकेरे गए हैं।

भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के साथ जारी वनडे सीरीज में इसी जर्सी के साथ खेल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493