ऋषिकेश मुखर्जी हमारे गॉडफादर थे : अमिताभ

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि दिग्गज निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी उनके तथा अन्य कलाकारों के लिए गॉडफादर के समान थे।

ऋषिकेश मुखर्जी की गुरुवार को पुणयतिथि थी। अमिताभ ने उनके साथ ‘अभिमान’ और ‘आनंद’ जैसी सफल फिल्में की थी।

अमिताभ ने ऋषिकेश मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में लिखा, “आज दो महत्वपूर्ण लोगों की पुण्यतिथि है -दिग्गज गायक मुकेश और मेरी कम से कम नौ फिल्मों के निर्देशक रहे ऋषिकेश मुखर्जी की।”

उन्होंने आगे लिखा, “ऋषि दा हमारे लिए गॉडफादर थे। हम उनके समय के सिनेमा को याद करते हैं। मुझे अभी भी याद है कि ऋषि दा के साथ मैंने सर्वाधिक फिल्में की थी।”

अमिताभ ने यह भी बताया कि गठिया की बीमारी और पैरों में लगातार दर्द होने के बावजूद वह सेट पर आते थे और कभी भी देरी के लिए बहाने नहीं बनाते थे।

अमिताभ ने कहा कि ऋषि दा शतरंज के खेल के शौकीन थे।

दिग्गज गायक मुकेश को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मुकेश और उनकी मधुर आवाज मुझे काफी पसंद थी। उनके गाये गानों के शब्द, धुन आज भी मेरे जहन में हैं। आज के समय में ऐसे गाने सुनने के लिए नहीं मिलते हैं।”

दिग्गज गायक मुकेश ने अमिताभ के लिए प्रसिद्ध गीत ‘कभी कभी मेरे दिल में’ गाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493