ऋषिजी और इरफान काफी कम उम्र में चले गए : प्रसून जोशी

नई दिल्ली, 5 मई- प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ लगातार संपर्क में थे, जिस वक्त वह अपनी दुर्लभ बीमारी के लिए “वास्तव में दर्दनाक” उपचार से गुजर रहे थे। जोशी कहते हैं कि इरफान की बीमारी से लड़ने की बहादुरी सभी के लिए प्रेरणादायक है। 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हुए इरफान का पिछले हफ्ते 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें कोलोन संक्रमण के साथ मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में बीमारी के कारण दम तोड़ दिया था।

काम को लेकर बात करें तो हाल ही में प्रसून जोशी ने ऑस्कर और ग्रैमी विजेता भारतीय संगीतकार एआर रहमान के साथ हाथ मिलाया है। इन्होंने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्र की लडाई में गीत ‘हम हार नहीं मानेंगे’ के जरिए अपनी ओर से संगीतमय श्रद्धांजलि दी है।

संकट के इस समय में आशा, सकारात्मकता और प्रेरणा फैलाने के लिए इस गीत को बनाया गया है। यह गाना लोगों को याद दिलाता है कि हम सभी एक साथ इस में हैं और हम इस पर जीत प्राप्त कर लेंगे। गीत रहमान द्वारा कंपोज किया गया है इसे प्रसून जोशी ने लिखा है।

यह गाना पिछले सप्ताह एचडीएफसी बैंक द्वारा जारी किया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493