मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता ऋषि कपूर ने ‘स्लिप डिस्क’ की समस्या से जूझ रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।
ऋषि ने ट्वीट किया, “अभिषेक बच्चन, सुना है आपको ‘स्लिप डिस्क’ की समस्या हुई है? जल्द ठीक हो जाएं। हम आपको फिर से घोड़े पर सवार देखना चाहते हैं। ढेर सारा प्यार।”
अभिनेता के इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में अभिषेक ने कहा, “आपका बेहद शुक्रिया। ठीक होने पर आपके घर रात्रिभोज पर आऊंगा, वह भी घोड़े पर सवार होकर।”
लगातार यात्रा के कारण अभिषेक को ‘स्लिप डिस्क’ की समस्या हुई है। उन्हें आराम करने और नियमित तौर पर दवा खाने की सलाह दी गई है।
अभिषेक के पास दो फिल्में ‘हाउसफुल 3’ और ‘हेरा-फेरी 3’ हैं।
dharmpath.com dharmpath