सतना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में कथित तौर पर सम्मान की खातिर एक प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रेमी युगल को मारने का आरोप युवती के चार परिजनों पर लगा है।
कोटर थाने के प्रभारी महेंद्र जगत ने आईएएनएस को बताया कि पवैया गांव में सोमवार की दोपहर चेतना गौतम (17) और भूपत सिंह (22) की गोली मारकर हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने चेतना के परिवार से जुड़े चार लोगों को आरोपी बनाया है। वारदात की वजह का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
गांव के लोगों का कहना है कि ब्राह्मण परिवार की चेतना का राजपूत समाज के भूपत के बीच प्रेम प्रसंग की बातें सामने आती रही हैं। उसी के चलते दोनों की हत्या हुई है।
दूसरी ओर, चेतना के परिजनों का कहना है कि भूपत ने चेतना की जान ली है। उसने चेतना को उस समय गोली मारी, जब वह खलिहान से लौट रही थी। इस घटना के बाद चेतना के परिजनों ने भूपत को गोली मार दी।
dharmpath.com dharmpath