ड्रियू, कोपेलमैन अलगाव के बावजूद एक-दूजे के ‘करीब’

लॉस एंजेलिस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ड्रियू बैरीमोर और उनके पति विल कोपेलमैन अलग होने के बावजूद एक दूसरे के ‘करीब’ बने रहेंगे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रियू (41) और कोपेलमैन ने पिछले सप्ताह उनकी राहें जुदा होने की घोषणा की, लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी एक-दूसरे से दोस्ती कायम रखने की योजना है, क्योंकि वे अब भी एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं।

एक सूत्र ने समाचारपत्र ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ का पेज सिक्स कॉलम लिखने वाले को बताया, “विल उनके (ड्रियू) और वह उनके सभी दोस्तों के करीब हो गई हैं। उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में कभी अकेले-अकेले जिंदगी नहीं जी। यह (अलगाव) सिर्फ दो लोगों का सम्मति से प्रेम विच्छेद होने का मामला है। विपरीत स्वभाव वाले लोग एक-दूसरे को आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन यह आकर्षण अक्सर दीर्घकालिक नहीं होता।”

ड्रियू अपनी दो बेटियों ओलिव (3) व फ्रैंकी (23 माह) के लिए इस रिश्ते को ‘मैत्रीपूर्ण’ बनाए रखने की इच्छुक है।

पूर्व में एक आतंरिक सूत्र ने कहा, “ड्रियू अपनी बेटियों को एक सामान्य पारिवारिक जिंदगी देना चाहती हैं और वह इसके लिए कुछ भी करेंगी..वे अपनी बेटियों के लिए सब कुछ मैत्रीपूर्ण रखने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493