ऋषि कपूर बिहार में शराब बंदी से नाखुश

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रख्यात अभिनेता ऋषि कपूर बिहार में शराब बंदी से नाखुश हैं। उनका कहना है कि वह अब शायद बिहार जाने से बचेंगे।

बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य में हर प्रकार की शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था।

ऋषि ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “बिहार तुम शराब की तस्करी और अवैध शराब को बढ़ावा दोगे। दुनियाभर में प्रतिबंध असफल रहा है। जाग जाओ। तुम्हें 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व का भी नुकसान होगा।”

उन्होंने लिखा, “शराब के लिए 10 साल की कैद- हथियारों को अवैध रूप से रखने पर पांच साल? वाह नीतीश! मैं बिहार नहीं आ रहा! 2016 में आप इतने अदूरदर्शी कैसे हो गए?”

ऋषि ने 1983 की फिल्म ‘कुली’ की अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ” ‘कुली’ के दिनों से पीने का अभ्यास कर रहा हूं। लेकिन सिगरेट और शराब नुकसानदायक है। कृपया इससे दूर रहें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493