चेन्नई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने बुधवार को अपनी पार्टी अन्नाद्रमुक के तमिलनाडु में सात और पुदुच्चेरी में तीन उम्मीदवारों को बदल दिया।
तमिलनाडु में पुराने की जगह जिन सात लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है उनमें बी.सत्यनारायणन, एस.सेम्मालई, एन. मुरुगुमरान, एस.पोनराज, ओ.एस. मनियन, एस.कामराज और ए. नानजिल मुरुगेसन शामिल हैं।
पुदुच्चेरी में जिन तीन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है उनमें एम. शंकर, जी.मुरुगएन और के.ए.यू. असना शामिल हैं।
जयललिता नेता ने गत सोमवार को मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में 234 सीटों में 227 और पुदुच्चेरी में 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath