ऋषि कपूर रणबीर के बड़े आलोचक

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। प्रख्यात अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि बतौर अभिनेता वह बेहद कठोर और आलोचक हैं। अपने बेटे रणबीर के मामले में भी उनका यही रवैया है।

ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र में रणबीर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के बारे में पूछे जाने पर ऋषि ने कहा, “आमतौर पर मुझे उसका काम पसंद नहीं आता, क्योंकि मैं बेहद कठोर और अलोचक हूं, लेकिन ‘बर्फी’ और ‘रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में उसका काम अच्छा था।”

ऋषि का यह रवैया केवल अपने बेटे रणबीर की फिल्मों के लिए ही नहीं है, बल्कि खुद के मामले में भी ऐसा ही है।

जब एक प्रशंसक ने उनकी 1980 की फिल्म ‘कर्ज’ के बाद उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म के बारे में सवाल किया तो ऋषि ने कहा, “फिल्म ‘कर्ज’ कोई बहुत उम्दा फिल्म नहीं थी। घई की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जिसका अच्छा संगीत था। इसमें सिमी और टीना बेहतरीन थीं।”

हालांकि ऋषि ने कहा कि उनके पिता राज कपूर द्वारा निर्देशित ‘प्रेम रोग’ उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493