ऋषि को 28वीं पुण्यतिथि पर पिता आए याद

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। महान अभिनेता राज कपूर को गुरुवार को उनकी 28वीं पुण्यतिथि पर उनके अभिनेता बेटे ऋषि कपूर ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह पुरानी यादों में खो गए।

ऋषि (63) ने पिता को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पिता का एक पोर्ट्रिट भी शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा, “राज कपूर। मेरे पिता। 1924-1988। 28 साल पहले चले गए। वह पाया, जो अधिकांश लोग पूरी जिंदगी लगाकर कमा पाते हैं। उनका बेटा होने पर गर्व है।”

ऋषि ने अपना ट्विटर नाम बदलकर ‘रहेंगे सदा’ रख दिया, जो पिता राज कपूर की यादगार फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) के गाने ‘जीना यहां मरना यहा’ं के बोल हैं।

राज कपूर का दो जून, 1988 को निधन हो गया। वह उस वक्त 63 साल के थे। उन्हें अक्सर ‘भारतीय सिनेमा का ग्रेटेस्ट शोमैन’ कहा जाता है, जो अभिनेता, फिल्म निर्माता व निर्देशक भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493