वियना, 2 जून (आईएएनएस)। रूस को बुधवार को यहां खेले गए यूरो कप 2016 के दोस्ताना अभ्यास मैच में चेक गणराज्य के हाथों 1-2 से हार मिली।
तिवाली स्टेडियम में हुए इस मैच में रूस के लिए एलेक्सजेंडर कोकोरिन ने छठे मिनट में गोल किया।
चेक गणराज्य के लिए थॉमस रोसिस्की ने 49वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि 90वें मिनट में गोल करते हुए थॉमस नेसिद ने उसे जीत दिला दी।
रूसी टीम अपना अगला अभ्यास मैच सर्बिया के साथ पांच जून को खेलेगी।
यूरो कप का आयोजन फ्रांस में 10 जून से 10 जुलाई के बीच होना है। इस साल कुल 24 टीमों ने इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए क्वालीफाई किया है।
dharmpath.com dharmpath