ऋषि ने मोहम्मद रफी को याद कर शुक्रिया अदा किया

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने शुक्रवार को दिग्गज पाश्र्व गायक मोहम्मद रफी को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर याद किया और खुद पर फिल्माए गए उनके गाए गीतों के लिए आभार जताया।

ऋषि (62) ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी प्लेबैक आवाज बनने के लिए आपका शुक्रिया रफी साहब। आपका मुझसे यह कहना अब तक याद है कि ‘तू गंदा है, मेरी आवाज इच, बड़ा सोणा लगदा है। जींदा रेह।”

रफी ने ऋषि के लिए ‘दर्द-ए-दिल’ (कर्ज) और ‘शिरडी वाले साईंबाबा’ (अमर अकबर एंथनी) जैसे गाने गाए।

रफी 31 जुलाई, 1980 को दुनिया छोड़ चले। उन्हें ‘चौदहवीं का चांद हो’, ‘क्या हुआ तेरा वादा’, ‘आदमी मुसाफिर है’ और ‘मैंने पूछा चांद से’ सरीखे गानों के लिए याद किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493