शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 409 अंक चढ़ा (राउंडअप)

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 409.21 अंकों की मजबूती के साथ 28,114.56 पर और निफ्टी 111.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.16 अंकों की मजबूती के साथ 27,814.51 पर खुला और 409.21 अंकों या 1.48 फीसदी मजबूती के साथ 28,114.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,161.17 के ऊपरी और 27,814.51 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में मजबूती रही। एसबीआई (5.25 फीसदी), कोल इंडिया (4.55 फीसदी), ल्युपिन (4.26 फीसदी), डॉ रेड्डीज (4.05 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (3.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के पांच शेयरों भेल (2.84 फीसदी), एनटीपीसी (0.70 फीसदी), टाटा स्टील (0.42 फीसदी), बजाज ऑटो (0.18 फीसदी) और सिप्ला (0.13 फीसदी) में गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.30 अंकों की मजबूती के साथ 8,456.10 पर खुला और 111.05 अंकों या 1.32 फीसदी मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,548.95 के ऊपरी और 8,448.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 114.62 अंकों की मजबूती के साथ 11,273.02 पर और स्मॉलकैप 106.92 अंकों की मजबूती के साथ 11,830.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टर में मजबूती रही, जिसमें रियल्टी (2.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.99 फीसदी), वाहन (1.80 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.78 फीसदी) और धातु (1.71 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के दो सेक्टरों बिजली (0.60 फीसदी) और तेल-गैस (0.27 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,658 शेयरों में तेजी और 1,213 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 129 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493