जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र गौतम की अगुवाई में मुख्य शाखा प्रबंधक प्रीति सचान व रिकवरी इंफोर्समेंट प्रभारी सरवर खान शहर के खेलदार मोहल्ला स्थित शोएब के आवास पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में उन्होंने सरफेरी एक्ट 2002 का अनुपालन करते हुए कार जब्त कर ली।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में शोएब अहमद ने बैंक से लगभग 6 लाख रुपये कर्ज लेकर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी71क्यू/6555 खरीदी, लेकिन कर्ज चुकाने के प्रति उसने बेहद लापरवाही बरती। बैंक अधिकारियों के लगातार तगादे के बावजूद उसने मामूली रकम ही अदा की। नतीजा, कर्जकी रकम बढ़ते-बढ़ते सात लाख रुपये के करीब हो गया।
मुख्य प्रबंधक एवं रिकवरी प्रभारी ने बताया कि बकाये की वसूली के लिए जब्त की गई कार की नीलामी की जाएगी और शेष रकम की वसूली के लिए बकायेदार पर मुकदमा कायम किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath