बुलंदशहर पुलिस के अनुसार, स्याना के नयाबांस गांव में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह गांव के पास ही मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने अजय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। अजय की हत्या के बाद ग्रामीण भड़क उठे और उनके शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी अभिषेक यादव व अन्य पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
dharmpath.com dharmpath