‘एंकित्ता मोथाथे’ में रजनीकांत की प्रशंसक बनेंगी संचिता

चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री संचिता शेट्टी आगामी तमिल फिल्म ‘एंकित्ता मोथाथे’ में रजनीकांत की कट्टर प्रशंसक के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में छायाकार-अभिनेता नटराज सुब्रह्मण्यम और पार्वती नायर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इसकी कहानी 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर है। इसमें संचिता रजनीकांत की कट्टर प्रशंसक के रूप में दिखाई देंगी और उन्होंने इस भूमिका के लिए अपना काफी योगदान दिया है।”

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में नटराज भी रजनीकांत के प्रशंसक के रूप में हैं।

रामू छेल्लेपा द्वारा निर्देशित फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी। इसे इरोज इंटरनेशनल रिलीज करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493