नानी की अगली फिल्म की शूटिंग अमेरिका में

हैदराबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नानी की आगामी तेलुगू फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर बुधवार से यहां शुरू हो गई। विशाखापत्तनम और हैदराबाद के अलावा, अमेरिका में फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग होगी। इसका नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पांच दिसंबर से नियमित रूप से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। विजग और हैदराबाद के अलावा, लगभग 80 प्रतिशत फिल्म की शूटिग अमेरिका में होगी।”

निवेदा थॉमस को फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में उतारा गया है, जबकि आदिक पीनीसेट्टी खलनायक के रूप में दिखाई देंगे।

नवोदित शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म का कैमरा डी.वी.वी. दनय्या संभालेंगे।

फिल्म निर्देशक कोरतल्ला शिवा ने बुधवार को अपने समकक्ष वी.वी. विनायक के पहले दृश्य की शूटिंग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493