डिजनी की ‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर’ दो सप्ताहों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद अब खिसकर दूसरे पायदान पर आ गई है। छह मई को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक 11.59 अरब युआन की कमाई कर चुकी है।
अपने पहले सप्ताहांत में 6.4 करोड़ युआन कमाकर ‘द डाइवर्जेट सीरीज : अलिजन्ट’ तीसरे स्थान पर है, जिसमें अभिनेत्री शैलेन वूडली व अभिनेता थियो जेम्स मुख्य भूमिका में हैं।
घरेलू फिल्म ‘सान्ग ऑफ द फोनिक्स’ पिछले सप्ताह की 3.7 करोड़ युआन कमाई के साथ चौथे स्थान पर है। छह मई को रिलीज होने के बाद इसने 6.33 करोड़ युआन कमाए।
पांचवें पायदान पर घरेलू रोमांटिक फिल्म ‘फाइंडिंग मिस्टर राइट 2’ है, जो 29 अप्रैल को रिलीज होने के बाद 7.57 करोड़ युआन कमा चुकी है।
dharmpath.com dharmpath