एंजेलिना ने गुदवाए 3 नए टैटू

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री एंजेलिना जोली के शरीर पर तीन नए टैटू देखे गए।

अभिनेत्री उस दौरान अपनी नई फिल्म ‘फर्स्ट दे किल्ड माई फादर’ की शूटिंग कर रही थी, जब उनके टैटू नजर आए।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीया अभिनेत्री कंबोडिया में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जब उनके टैटू नजर आए। इसमें एक यंत्रा टैटू भी देखा गया।

यंत्रा टैटू एक प्रकार का टैटू है जिसे हाथ पर गुदवाया जाता है और इसे बौद्ध भिक्षु बनाते हैं। इसे बनाने के लिए काफी सावधानी की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493