किगाली (रवांडा), 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांगो ने माली की फुटबाल टीम को 3-0 से हराते हुए अफ्रीका नेशंस चैम्पियनशिप-2016 का खिताब जीत लिया।
कांगो ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। उसने 2009 में भी खिताबी जीत हासिल की थी।
इस मैच के बाद कांगो के प्रशंसकों ने जोरदार जश्न मनाया। लगभग 15 हजार लोगों ने अपनी टीम के समर्थन में नारे लगाए और नृत्य किया।
dharmpath.com dharmpath