एंटनी की प्रचार शैली से केरल भाजपा खिन्न

तिरुवनंतपुरम, 2 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई ने राज्य विधानसभा चुनाव में पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी द्वारा उनके खिलाफ प्रचार के तरीके पर नाराजगी जताई है।

भाजपा ने एंटनी पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग जाने की धमकी दी है।

एंटनी शनिवार से केरल के लोगों को भाजपा मुक्त सरकार लाने का आग्रह कर रहे हैं।

एंटनी ने सोमवार को भी भाजपा पर हमला बोला और उत्तरी केरल में संवाददाताओं से कहा कि अगर भाजपा को आने दिया गया तो विवेकानंद ने केरल के बारे में जो कहा था, वह सच साबित हो जाएगा।

केरल भाजपा अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के खिलाफ एंटनी की टिप्पणियां अनुचति हैं।

उन्होंने कहा, “हम उनकी इन टिप्पणियों के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे कि अगर भाजपा केरल विधानसभा में जीतती है तो शांति खत्म हो जाएगी। सांप्रदायिक माहौल बनाने के लिए इस प्रकार के बयान दिए जाते हैं और यह अनुचित है।”

भाजपा 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।

भाजपा प्रवक्ता जे. पद्मकुमार ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि एंटनी अगस्तावेस्टलैंड सौदे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर हमला कर रहे हैं।

कासरगोड जिले से रविवार को शुरू हुआ एंटनी का चुनाव अभियान राज्य के सभी 14 जिलों में होगा और 14 मई को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493