‘एंटरटेनमेंट की रात’ का हिस्सा बनीं रागिनी खन्ना

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री रागिनी खन्ना और सौम्या टंडन टीवी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ के दूसरे सीजन का हिस्सा बनेंगी।

दोनों अभिनेत्रियां हास्य कलाकारों बलराज, मुबीन सौदागर और बाल कलाकार दिव्यांश के साथ शो के दूसरे सीजन जिसका नाम ‘एंटरटेनमेंट की रात एट 9’ है, में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

रागिनी ने एक बयान में कहा, “पहले सीजन में ‘एंटरटेनमेंट की रात’ की टीम को देखना मैं बहुत पसंद करती थी और दूसरे सीजन का हिस्सा बनने का और इंतजार नहीं कर सकती। हमने पहले ही शो की शूटिंग करनी शुरू कर दी है और नई टीम होने के बावजूद कॉमिक टाइमिंग में हमने एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बिठा लिया है।”

सौम्या कुछ सालों बाद बतौर मेजबान शो में वापसी करेंगी।

उन्होंने कहा कि वह फिलहाल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में व्यस्त हैं। ‘डांस इंडिया डांस’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘जोर का झटका’ जैसे शो की मेजबानी के बाद ‘एंटरटेनमेंट की रात एट 9’ बतौर मेजबान फिर से शुरुआत करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

‘एंटरटेनमेंट की रात एट 9’ जल्द ही कलर्स चैनल पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493