मार्टिन विजकार्रा ने पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

लीमा, 24 मार्च (आईएएनएस)। पेरू के नए राष्ट्रपति मार्टिन विजकार्रा ने शुक्रवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

इस दौरान मार्टिन ने सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

भ्रष्टाचार में फंसे राष्ट्रपति के रूप में प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की के बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। विजकार्रा उस समय उपराष्ट्रपति थे।

विजकार्रा ने शपथ लेने के बाद अपने पहले राष्ट्रीय संबोधन में कहा, “हम कानून के खिलाफ उठाए गए कदमों से निपटने को लेकर दृढ़ है, फिर चाहे हमें इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।”

विजकार्रा 2021 तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493