नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारती एअरटेल ने वानी वेंकटेश को अपने रिटेल विभाग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
कम्पनी ने मंगलवार को विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।
वानी को अपनी नई भूमिका में एअरटेल रिटेल के लिए नई रणनीति बनाते हुए उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की जिम्मेदारी होगी।
वानी ने इस पद पर रोहित मल्होत्रा का स्थान लिया है।
वानी के पास 19 साल का कार्यअनुभव है। इससे पहले वह एबॉट हेल्थकेयर (इंडिया) में मेडिकल न्यूट्रिशन व्यवसाय में थीं।
dharmpath.com dharmpath