एआईआईबी में नए सदस्यों का स्वागत : अध्यक्ष

जिन रविवार को समाप्त हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की दो दिवसीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि क्या एआईआईबी का दरवाजा जापान और अमेरिका के लिए भी खुला हुआ है।

जिन ने कहा, “मैं सभी सदस्य देशों की सरकारों का आभारी हूं। मैं प्रतीक्षा सूची में शामिल सरकारों का भी आभारी हूं। मैं यथासंभव उनकी सदस्यता संबंधी मुद्दे का भी समाधान करूंगा।”

जिन ने बताया कि बैंक के समझौता लेख की 57 में से 30 सदस्य देशों ने पुष्टि कर दी है, जिनकी कुल हिस्सेदारी 74 फीसदी है। शेष सदस्यों से भी इस साल के अंत तक इसकी पुष्टि कर दिए जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “इतने सारे देशों ने गर्मजोशी से इस बैंक को अपनाया है। हर महादेश में हमारे सदस्य देश हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है।”

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में बैंक की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। इसकी स्थापना गत वर्ष के अंत में हुई और इसका मुख्यालय बीजिंग में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493