फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने सुषमा के सम्मान में भोज दिया

रामल्ला, 17 जनवरी (आईएएनएस)। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सम्मान में दोपहर का भोज दिया।

रामल्ला, 17 जनवरी (आईएएनएस)। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सम्मान में दोपहर का भोज दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

इससे पहले रविवार को सुषमा स्वराज ने फिलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाद मलिकी से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

फिलिस्तीन और इजरायल के दौरे पर मध्य पूर्व आईं सुषमा स्वराज के साथ विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) अनिल बाधवा और अन्य वरिष्ठ अफसर भी हैं।

मलिकी से वार्ता के बाद सुषमा ने गार्डेन आफ नेशन्स में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। उन्होंने फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

फिलिस्तीन से सुषमा इजरायल जाएंगी और वहां के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493