एआईएडीएमके के दोनों गुटों को अतिरिक्त मोहलत

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्ताधारी एआईएडीएमके के दोनों गुटों को उनके दावों के पक्ष में दस्तावेज सौंपने के लिए निर्वाचन आयोग ने छह जून तक की मोहलत दे दी है।

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सत्ताधारी एआईएडीएमके के दोनों गुटों को उनके दावों के पक्ष में दस्तावेज सौंपने के लिए निर्वाचन आयोग ने छह जून तक की मोहलत दे दी है।

निर्वाचन आयोग ने 20 अप्रैल को जारी एक आदेश में कहा है कि चूंकि दोनों पक्षों (ई. मधुसूदनन और दो अन्य, प्रतिवादी वी.के. शशिकला व एक अन्य) ने दस्तावेज व हलफनामे दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है, लिहाजा अनुरोध पर विचार करते हुए उन्हें जून मध्य तक का समय दे दिया गया।

आयोग ने यह भी कहा है कि दोनों गुट न तो पार्टी का नाम एआईएडीएमके का इस्तेमाल कर सकते हैं, और न पार्टी चुनाव चिह्न् दो पत्तियों का ही।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और पार्टी महासचिव जे. जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा इस समय जेल में कैद शशिकला के नेतृत्व में और दूसरा पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में।

आर.के. नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न् को जब्त कर लिया।

आयोग ने उपचुनाव के लिए पन्नीरसेल्वम गुट को एआईएडीएमके-पुराची थालावी अम्मा कहलाने की अनुमति दे दी और चुनाव चिह्न् के रूप में बिजली का खंभा आवंटित कर दिया। जबकि शशिकला गुट को एआईएडीएमके-अम्मा का नाम और चुनाव चिह्न् टोपी आवंटित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493