नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की चैम्पियन टीम चेन्नइयन एफसी ने बुधवार को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) अकादमी के पांच खिलाड़ियों के साथ करार किया।
इन पांच खिलाड़ियों में अनिरुद्ध थापा, प्रोसेनजीत चक्रवर्ती, जेरी लालरिनजुआला, बाओरिंग्दाओ बोडो और बेदाश्वर सिंह का नाम शामिल है। ये सभी वर्तमान में फ्रांस के क्लब एफसी मेत्ज में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
एआईएफएफ द्वारा 2012 में चुने गए ये पांच खिलाड़ी अंडर-16 साउथ एशियन फुटबाल महासंघ (एसएफएफ) चैम्पियनशिप 2013 में विजयी रही अंडर-16 भारतीय टीम का हिस्सा थे।
कुवैत में 2013 एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) अंडर-16 क्वालिफायर और एसएएफएफ अंडर-19 चैम्पियनशिप में खेलने के अलावा इन खिलाड़ियों ने एआईएफएफ अकादमी को 2016 की शुरुआत में हुए आई-लीग अंडर-19 खिताब को जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
इन पांचों खिलाड़ियों का फ्रेंच क्लब एफसी मेत्ज में प्रशिक्षण का सारा खर्च वर्तमान में चेन्नइयन एफसी उठा रहा है।
dharmpath.com dharmpath