एआईएफएफ राज्य संघों के लिए शुरू करेगा विकास परियोजनाएं

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने पुर्नसरचना एवं राज्य खेल संघों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से सात राज्यों में एक प्रायोगिक परियोजना शुरू करने जा रहा है।

यह परियोजना सबसे पहले भारतीय फुटबाल संघ (आईएफए) की ओर से कोलकाता में शुरू होगा।

इसके बाद 2017 में होने वाले फीफा विश्व कप अंडर-17 के लिए घोषित अस्थायी आयोजन स्थलों, दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोच्ची और गुवाहाटी में इसे लांच किया जाएगा।

मिजोरम फुटबाल संघ (एमएफए) को भी इस परियोजना का हिस्सा बनाया गया है।

एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि यह परियोजना एआईएफएफ की चार वर्षीय रणनीतिक योजना का हिस्सा है।

दास ने कहा, “फीफा के सहयोग से तैयार की गई चार वर्षीय रणनीतिक योजना में स्पष्ट कहा गया है कि देश में फुटबाल के विकास के लिए राज्य फुटबाल संघों की क्षमता का विकास करना बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए फीफा विश्व कप (2017) अंडर-17 के लिए चयनित अस्थायी आयोजन स्थलों वाले राज्य खेल संघों की क्षमता को पहले चरण में विकसित किए जाने का फैसला लिया गया है।”

एआईएफएफ की इस पहल को फीफा का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493