एआईएफएफ से ‘मार्की’ नियम में बदलाव न करने की गुहार

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। आई-लीग क्लबों ने मंगलवार को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) से मार्की खिलाड़ियों के चयन के मानदंड में अगले सत्र तक बदलाव न करने की गुहार लगाई।

एआईएफएफ द्वारा आई-लीग के सभी शीर्ष क्लबों के अधिकारियों के साथ आयोजित कार्यशाला के दौरान यह अनुरोध किया गया।

एआईएफएफ ने देश में फुटबाल के स्तर में आ रही गिरावट को रोकने के उद्देश्य से पिछले वर्ष मार्की खिलाड़ियों के नियम को अपनाया।

एआईएफएफ ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “किसी ऐसे विदेशी खिलाड़ी को जिसने अपने देश के लिए किसी महाद्वीपीय चैम्पियनशिप जैसे यूरोपीयन चैम्पियनशिप, अफ्रीकन नेशंस कप, एशियन कप टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व किया हो, अपने क्लब में मार्की खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया जाएगा।”

एआईएफएफ हालांकि अब अगले सत्र (2015-16) के लिए मार्की खिलाड़ियों के मानदंड में बदलाव करना चाहता है। लेकिन आई-लीग के क्लब ऐसा नहीं चाहते।

आई-लीग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “आई-लीग समिति द्वारा रखे गए मार्की खिलाड़ियों का मुद्दे को आई-लीग अधिकारियों ने आगे बढ़ाया। क्लब अधिकारियों ने मार्की खिलाड़ियों के विचार का स्वागत किया है, हालांकि उन्हें सामूहिक तौर पर मार्की खिलाड़ियों के नियमों में अगले सत्र तक कोई बदलाव न करने का अनुरोध किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493