दिल्ली मेट्रो में तकनकी खराबी से यात्री हलकान

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन बेहद मुसीबतों भरा रहा। तकनीकी खराबी के कारण रेलगाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से और विभिन्न स्टेशनों पर काफी समय तक रुकती हुई चलीं।

दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि रेलगाड़ियों के औसत गति न पकड़ पाने की तकनीकी गड़बड़ी के कारण ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली) पर आवागमन सुबह लगभग 11.50 बजे के आसपास बाधित रहा।

अधिकारी ने कहा, “इसके बाद गति को हमारे नियंत्रण कक्ष से फिर से सेट करना पड़ा। यह परेशानी करीब 5-7 मिनट तक रही, जिसके कारण आवागमन बाधित हुआ।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो अपनी ब्लू लाइन पर रोजाना लगभग 25 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है, जो मेट्रो का सबसे व्यस्ततम मार्ग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493