नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सात जुलाई को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के 60 वर्ष पूरे होने के जश्न में शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा।
एआईएमए देश में प्रबंधन की सर्वोच्च संस्था है। यह परीक्षण, दूरस्थ शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण, शोध, प्रकाशन और प्रबंधन विकास कार्यक्रम में विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है।
dharmpath.com dharmpath