नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय गेमिंग महासंघ (एआईजीएफ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में खेलों में सट्टेबाजी को वैध करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री को सम्बोधित पत्र में एआईजीएफ ने किस तरह विभिन्न खेल संगठनों में धन की कमी ने भारत के प्रदर्शन को प्रभावित किया है।
क्रिकेट को छोड़ दिया जाए तो फंड की कमी से लगभग हर खेल महासंघ जूझ रहा है। वैध सट्टेबाजी से होने वाली आय देश में खेलों के विकास में काम आ सकती है।
एआईजीएफ ऐसा गैर मुनाफा संगठन है, जो देश में अवैध सट्टेबाजी रोकने का काम करता है और इसे रोकने के लिए सरकारों से अनुरोध करता है।
dharmpath.com dharmpath