नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की वाहन निर्माता ऑडी ने गुरुवार को ऑडी ए4 का नया संस्करण बाजार में उतारा। इसमें 1.4 टीएसआई पेट्रोल इंजन लगी है।
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की वाहन निर्माता ऑडी ने गुरुवार को ऑडी ए4 का नया संस्करण बाजार में उतारा। इसमें 1.4 टीएसआई पेट्रोल इंजन लगी है।
इसकी कीमत दिल्ली शोरूम में 38.1 लाख रुपये से 41.2 लाख रुपये तक है। कार में पेट्रोल इंजन में 7 स्पीड ट्रांसमिशन है, जिसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटे की है। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज 17.84 किमी प्रति लीटर का है।
ऑडी इंडिया के प्रमुख जोए किंग ने इसकी लांचिंग के मौके पर कहा, “ऑडी ए4 कंपनी की बिक्री में बड़ी भूमिका निभाने वाली रही है। हमें उम्मीद है कि नयी ए4 सेडान हमारी कुल बिक्री में छठवें हिस्से के बराबर योगदान करेगी।”
भारत ऑडी ए4 सबसे पहले 2008 में लॉन्च हुई थी। जिसके बाद से कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं और इसे काफी उन्नत बनाया है। नई सेडान ए4 को पुरानी के मुकाबले हल्के वजन की बनाया गया है। नए मॉडल का वजन 95 किलो कम है। कंपनी ने सबसे पहले इसे 2016 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था।
कंपनी ने बताया कि इसके डीजल इंजन को भी जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। इसका डीजल इंजन वर्तमान के 1.8 लीटर टीएफएसआई इंजन का उन्नत संस्करण होगा।
dharmpath.com dharmpath