नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। गुजरात के युवा टेनिस खिलाड़ी माधविन कामत ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की रविवार को जारी ताजा अंडर-16 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे कामत के 642 अंक हैं, वहीं ऋत्विक चौधरी बोलीपल्ली 625.25 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
माधविन ने सुपर सीरीज, राष्ट्रीय सीरीज और राष्ट्रीय तथा स्कूली स्तर पर हुई कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
उन्हें साल 2015 में गुजरात सरकार द्वारा सरदार पटेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
अहमदाबाद के रहने वाले और शेष्या टेनिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे कामत इस साल मार्च में आयोजित पुरुषों की 12 लाख टेनिस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने।
dharmpath.com dharmpath