एआईबी नए शो के लिए उत्साहित

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडी समूह ऑल इंडिया बकचोद (एआईबी) अपने नए शो के लिए उत्साहित है।

एआईबी ने अपने इस नए शो को अब तक की ‘सबसे महत्वाकांक्षी’ परियोजना घोषित किया।

एआईबी ने ट्विटर पर यूट्यूब पर जारी अपने नए शो के टीजर का लिंक देते हुए लिखा, “अपनी नई परियोजना की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है, हम बेहद उत्साहित हैं। यह हमारी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है।”

वीडियो के अनुसार शो को हॉटस्टार, स्टार प्लस और स्टार वर्ल्ड पर जल्द प्रसारित किया जाएगा।

एआईबी ने बॉलीवुड में आइटम सांग पर अगस्त में अभिनेता इरफान खान के साथ एक वीडियो फिल्माया था, जिसे खूब देखा गया था। इसमें इरफान एक अलग अंदाज में नजर आए थे।

इससे पहले एआईबी अपने एक शो के कारण विवाद में भी फंसा था, जिसकी मेजबानी करण जौहर, रणवीर सिह और अर्जुन कपूर ने की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493