मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

भोपाल, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। उमस बरकरार रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार को सुबह से ही धूप में तल्खी महसूस की गई। लोग उमस से बेहाल रहे। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्से में बारिश की गतिविधियां बने रहने की उम्मीद जताई है।

राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर में 21.6 डिग्री, ग्वालियर में 25.7 डिग्री और जबलपुर में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, इंदौर में 34.3 डिग्री, ग्वालियर में 38 डिग्री और जबलपुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493