एएफएफ यू-16 में वियतनाम को मिला मुश्किल ग्रुप

हो चि मिंह सिटी, 21 जून (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल महासंघ (एएफएफ) अंडर-16 चैम्पियनशिप में वियतनाम का सामना कड़े प्रतिद्वंदियों से होगा। यह टूर्नामेंट 10 से 23 जुलाई तक कंबोडिया में खेला जाएगा। खेल अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वियतनाम को इस टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में म्यांमार, आस्ट्रेलिया, द फिलिपिंस, मलेशिया और सिंगापुर के साथ रखा गया है। वियतनाम फुटबाल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि आस्ट्रेलिया मजबूत टीम है जबकि ग्रुप की बाकी टीमें अच्छी प्रगती कर रही हैं।

टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में मौजूदा चैम्पियन थाईलैंड, लाओस, टिमोर लेस्टे, ब्रूनेई और कंबोडिया हैं।

वियतनाम 10 जुलाई को मलेशिया, 12 जुलाई को आस्ट्रेलिया, 14 जुलाई को म्यांमार, 16 जुलाई को द फिलिपिंस और 18 जुलाई को सिंगापुर से भिड़ेगी।

अधिकारी ने कहा कि यह चैम्पियनशिप सितंबर में भारत में होने वाली एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) अंडर-16 चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए अच्छा मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493