योग दिवस पर योग उत्पाद लॉन्च

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। आयुर्वेदिक सौंदर्य उत्पादों की निर्माता कंपनी शहनाज हुसैन ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को सात उत्पाद लॉन्च किए। समूह के मुताबिक, इन उत्पादों के प्रयोग से योग का ज्यादा लाभ मिलेगा।

समूह के मुताबिक, इन उत्पादों में मड मास्क, मसाज ऑयल, मसल रिलेक्सेंट ऑयल (मांस-पेशियों को राहत प्रदान करने के लिए तेल), एंटी-स्ट्रेस बाथ ऑयल, पीस ऑफ माइंड क्रीम, मेडिटेशन बाम और होलिस्टिक फ्लोरल मिस्ट शामिल हैं। ये सभी उत्पाद जड़ी बूटियों, फूलों-फलों, पौधों के अर्क, तेलों, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिनों और खनिजों से भरपूर हैं।

समूह की अध्यक्ष शहनाज हुसैन ने कहा, “योग के साथ इन उत्पादों के मेल से तनाव दूर करने में मदद मिलेगी और ये मन को शांत करके सुकून प्रदान करेंगे। ये उत्पाद भारत और पूरी दुनिया में कंपनी के50,000 आउटलेट्स में उपलब्ध होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493