एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप : मलेशिया व इराक का मैच 1-1 से ड्रॉ

मारगाओ, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अलिफ हैकल द्वारा अंतिम समय पर किए गए शानदार गोल की बदौलत मलेशिया ने अंडर-16 एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) चैम्पियनशिप में सोमवार को हुए मुकाबले में इराक को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुए मैच में इराक ने पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा और हाफ टाइम से तीन मिनट पहले गोल कर बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे हाफ में इराक ने बढ़त लेने का मौका गंवा दिया। मुंटाधेर मोहम्मद 57वें मिनट में मिली पेनाल्टी को गोल में नहीं बदल पाए।

मलेशिया को दूसरे हाफ में भी खासी परेशानी हुई। उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन हैकल ने 85वें मिनट में गोल कर मैच ड्रॉ करा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493